देश में कमजोर पड़ रहा कोरोना, 44 दिन बाद आज सबसे कम मामले आए, देखें राज्यवार आंकड़े

देश में कमजोर पड़ रहा कोरोना, 44 दिन बाद आज सबसे कम मामले आए, देखें राज्यवार आंकड़े

सेहतराग टीम

कोरोना वायरस ने एक बार फिर हाहाकार मचा दिया है। इस दूसरी लहर में कोरोना आंकड़ों में बहुत तेजी से वृद्धि हुई है। रोज आने वाले संक्रमित मामलों और मौतों के आंकड़े चिंता का विषय है। इस तरह से तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण भारत के कई राज्यों में लॉकडाउन और नाईट कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। वहीं, लॉकडाउन और नाईट कर्फ्यू लागू होने के बाद कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम हुई है। रोजाना आने मामलों में कमी आई है। वहीं दूसरी तरफ कोरोना कहर के बीच ब्लैक फंगस और व्हाइट फंगस ने भी दस्तक दी। अब लोग ब्लैक फंगस से भी संक्रमित हो रहे हैं, जिससे लोगों की चिंता और भी बढ़ गई है। यही नहीं केंद्र सरकार ने देश के राज्यों को ब्लैक फंगस को लेकर अलर्ट भी जारी कर दिया है। कई राज्य तो पहले ही ब्लैक फंगस को महामारी भी घोषित कर चुके हैं।

पढ़ें- Coronavirus Latest Update: जानिए भारत में कुल कितने मरीज हैं और कितनी मौतें हुईं

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर भारत में तबाही मचा रही है। इस संक्रमण से पीड़ित मरीजों की संख्या हर दिन बढ़ती जा रही है। हालांकि आज कोरोना वायरस के नए मामलों तेजी से गिरावट आई है, वहीं, राहत की बात यह भी है कि कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या नए मामलों से ज्यादा दर्ज की गई है। इसके साथ ही आज दैनिक मौतों में भी कमी आई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस (Corona virus) के 1,86,364 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही इस दौरान कोरोना से 3,660 लोगों की मौत भी हुई है। यह मामले 44 दिनों में सबसे कम हैं। इसके पहले 14 अप्रैल को 1,84372 मामले दर्ज हुए थे। पिछले 24 घंटों में 2,59,459 लोग ठीक भी हुए हैं। रिकवरी रेट 90.34 फीसदी हो गया है। एक्टिव मरीज दर 8.50 फीसदी है। मृत्यु दर 1.16 फीसदी है। पॉजिटिविटी रेट 10 फीसदी से नीचे हो गया है। 27 मई को 29,19,699 कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए। अभी तक कुल 33,84,86,655 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। देश में अब तक 20,26,95,874 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है।

दिल्ली में कमजोर पड़ रही है कोरोना की दूसरी लहर

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना केसों (Coronavirus in Delhi) में लगातार कमी आ रही है और पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1072 केस आए हैं, जबकि 117 मौतें दर्ज की गई। यह मामले 30 मार्च के बाद एक दिन में सबसे कम हैं, वहीं 15 अप्रैल के बाद सबसे कम मौत का आंकड़ा हैं। दिल्ली में 30 मार्च को 992 केस सामने आए थे, वहीं 15 अप्रैल को राजधानी में 112 संक्रमितों की मौत हुई थी। दिल्ली में संक्रमण दर घटकर 1.53 फीसदी हो गई है, जो 24 मार्च के बाद सबसे कम है। 24 मार्च को दिल्ली में संक्रमण दर 1.52 फीसदी थी।

राज्य

एक्टिव केसेज

ठीक हो चुके

मौतें

आंध्र प्रदेश

186782

1446244

10531

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

217

6591

109

अरुणाचल प्रदेश

3692

22019

109

असम

55068

334418

3088

बिहार

28448

667506

4943

चंडीगढ़

3129

55558

729

छत्तीसगढ़

49420

900100

12848

दादर नगर हवेली और दमन & दिउ

370

9778

4

दिल्ली

16378

1382359

23812

गोवा

15699

134164

2538

गुजरात 

49082

742050

9734

हरियाणा

28189

713934

7939

हिमाचल प्रदेश 

20184

162643

2992

जम्मू एंड कश्मीर 

42272

235617

3739

झारखंड

13097

316707

4926

कर्नाटक

402224

2094369

27405

केरल

242356

2198135

8063

लद्दाख

1656

16435

185

लक्षद्वीप

2200

5136

28

मध्य प्रदेश 

38327

727700

7828

महाराष्ट्र 

303752

5276203

92225

मणिपुर

7462

38901

748

मेघालय

8255

24325

524

मिजोरम

2861

8487

34

नागालैंड

4941

15744

338

ओडिशा

106493

623628

2618

पुडुचेरी

14473

84749

1455

पंजाब

48231

493854

14004

राजस्थान

71099

851998

8103

सिक्किम

3604

10370

240

तमिलनाडु

313048

1643284

22289

तेलांगना

38267

526043

3207

त्रिपुरा

7215

41590

485

उत्तराखंड

39237

278045

6201

उत्तर प्रदेश 

58270

1605696

19899

वेस्ट बंगाल

117154

1199120

14975

भारत में कुल मामले

2343152

24893410

318895


 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।